उत्तराखंड : मानवता फिर हुई शर्मसार – नहर में उतराता मिला नवजात का शव

0
हरिद्वार : कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव
सांकेतिक तस्वीर

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां ज्वालापुर क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र की गंगनहर में कुछ बच्चे सिक्के खोज रहे कि इसी दौरान उन्हें पानी की लहरों के बीच एक थैला उतराता दिखा। थैले में खजाना होने की संभावना के चलते बच्चों ने जब थैले को गंगनहर से बाहर निकालकर देखा तो घबरा गए। थैले के अंदर एक नवजात शिशु का मृत शव था।

इधर सूचना मिलने पर आनन-फानन में SI संदीपा भंडारी द्वारा बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। SI ने बताया कि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नवजात शिशु के जन्म को छिपाने के लिए उसके शरीर को जानबूझकर गंगनहर में बहाया गया है। इस मामले में कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी: सीएम धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, आयुक्त व आईजी को सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTS