HomeAccidentउत्तराखंड दुःखद : मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; तीन अस्पताल में...

उत्तराखंड दुःखद : मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; तीन अस्पताल में भर्ती

कोटद्वार| उत्तराखंड से दुःखद हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई। वाहन में 5 लोग सवार थे ये सभी बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र हीरा लाल, निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल और 52 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र रति राम, निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल के रूप में हुई। जबकि घायलों में राहुल (30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।, रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।, नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल शामिल है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments