HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बैठक में अधिकारियों के उपस्थित ना होने पर जिला पंचायत...

हल्द्वानी : बैठक में अधिकारियों के उपस्थित ना होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत की सामान्य आन्तरिक बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारियों के उपस्थित ना होने पर अध्यक्ष के साथ ही सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की, अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत की उच्च अधिकारिंयो के साथ बैठक आहूत की जायेगी।

अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यों को क्रियान्वयन करें ताकि विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, कृषि, विद्युत, पूर्ति, समाज कल्याण तथा उरेडा विभाग की समीक्षा की गई।

उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल ने कहा कि जनपद में जहां भी विकास कार्य हो रहें है कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए कोई भी प्रस्ताव बनाया जाता है तो उसमें जनप्रतिनिधियों की भागेदारी भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चौहान पीरूमदारा ने कहा कि पीरूमदारा के पीएचसी सेन्टर के उच्चीकरण हेतु काफी समय पहले प्रस्ताव भेजा गया था अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है तथा पीएचसी सेन्टर में चिकित्सक का पद रिक्त है। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि शासन को पत्राचार किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य खैरना ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में 108 वाहनों की हालत बहुत खराब है। इनके स्थान पर नये वाहन आवंटित कराने का अनुरोध किया। सदस्य सागर पाण्डे द्वारा बताया गया कि धारी क्षेत्र में सडकों पर डामरीकरण कराने का अनुरोध किया।

बैठक में सदस्यों ने जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया। डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ मुहिम जारी है समय-समय पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा में संस्थान के द्वारा बताया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद की सभी ग्राम सभाओं में डीपीआर की स्वीकृति मिल चुकी है तथा जनपद में प्रथम फेज में 65 प्रतिशत जल संयोजन दे दिये है शेष द्वितीय फेज में दिये जायेंगे। जिला पंचायत सदस्य दीपक मेलकानी तल्लीदीनी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में हैंड पम्प अधिकांश खराब हो गये हैं, गर्मी आने वाली है इन्हें जल्द मरम्मत कराने का सुझाव दिया।

जि.प. सदस्य कमलेश सिंह बिष्ट ने कहा कि रामगढ सूपी इन्टर कॉलेज का भवन जीर्णशीर्ण हो गया है जिससे दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने विद्यालय के भवन को ध्वस्तीकरण की मांग रखी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में जनपद में 66 जीर्णशीर्ण विद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण स्वीकृति मिल चुकी है अधिकांश पर कार्य गतिमान है जल्द ही ध्वस्तीकरण कर नये भवन का निर्माण किया जायेगा।

सदस्य अनिल चुनौतिया ने कहा कि सुर्याजाला आदि क्षेत्रां मे भू-कटाव होने के कारण कृषि योग्य भूमि के साथ ही भवनों को नुकसान हो रहा है इसक लिए उन्होने सुरक्षा दीवार व चैकडैम बनाने का प्रस्ताव रखा। जि.प. सदस्य गीता बिष्ट ने कहा कि उनके क्षेत्र में शिक्षकों की कमी के कारण काफी पद रिक्त है जिससें बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा बताया गया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे राशन की दुकानों में अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत 35 किलों के स्थान पर 30 किलो राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिन राशन डीलरों के द्वारा मानकों के अनुरूप राशन नहीं दिया जाता है तो उन राशन डीलरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा इस प्रकार की शिकायत उन्हें कभी भी दे सकते हैं ताकि राशन डीलरों पर कार्यवाही की जा सके।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य मीना चिलवाल, लाखन सिंह नेगी, प्रेम बल्लभ बृजवासी, अंकित साह, मंजू आर्या, पूजा अरोडा, प्रेमा गोस्वामी, ममता सागर के साथ ही सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पाण्डे, महाप्रबन्ध उद्योग सुनील कुमार पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीडी सिंह, अपर समाज कल्याण अधिकारी मौ. चांद, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, मत्स्य डॉ. विशाल दत्ता के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments