HomeAccidentवाटरफॉल के पास गुस्साए हाथी का युवक पर हमला, पटक-पटक कर मार...

वाटरफॉल के पास गुस्साए हाथी का युवक पर हमला, पटक-पटक कर मार डाला

CNE REPORTER/ऋषिकेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क एरिया अंतर्गत वाटरफॉल के पास एक 35 साल के युवक को हाथी ने बदर्दी से मार डाला। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उसके सर पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पटना वाटरफॉल के पास एक युवक पर हाथी ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास पहुंची। जहां उन्होंने पाया कि हाथी ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला है। वहां पास ही एक दुकान और कार को भी हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने नीलकंठ मार्ग पर यातायात को भी कुछ देर के लिए रोक दिया।

लक्ष्मण झूला थाना के प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने वहां पहुंच शव को कब्जे में लिया व स्थानीय लोगों के पूछताछ की। लोगों का यह कहना था कि हाथी ने युवक पर हमला बोल दिया था। वह काफी देर तक यहां घूम रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूछताछ चल रही है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज आदि नहीं मिले हैं।

बिग ब्रेकिंग : पेपरलीक के मामले में 09 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments