HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एक माह में मादक पदार्थों के 17 तस्कर चढ़े पुलिस के...

अल्मोड़ा: एक माह में मादक पदार्थों के 17 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

— 24 लाख रुपये का गांजा, स्मैक, चरस व शराब बरामद
— ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने में जुटी पुलिस

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में पुलिस महकमा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ को साकार करने में जुटा है। अभियान के तहत नशा तस्कर एक के बाद एक गिरफ्त में आकर सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। करीब एक माह में ही अल्मोड़ा जनपद में गांजा, स्मैक, चरस व शराब के 17 तस्कर दबोचे जा चुके हैं। इनके कब्जे से करीब 24 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।

एसएसपी कार्यालय अल्मोड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक माह जनवरी, 2023 में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के खिलाफ चली कार्यवाही के तहत 06 गांजा तस्कर पकड़े जा चुके हैं, जिनसे 80.265 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये से अधिक है। वहीं 02 स्मैक तस्करों को दबोच कर उनसे करीब साढ़े 07 लाख रुपये कीमत का 74.67 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने इस एक महीने के अंदर ही चरस के 02 तस्कर गिरफ्तार किए, जिनसे 2.507 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 05 शराब तस्करों पकड़ कर उनसे करीब दो लाख रुपये कीमत की कुल 28 पेटी अवैध शराब बरामद की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments