HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : यहां रेस्टोरेंट कारोबारी ने साथी को मारी गोली, हालत गंभीर

हल्द्वानी : यहां रेस्टोरेंट कारोबारी ने साथी को मारी गोली, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| मंगलवार देर रात पंचक्की चौराहे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने से रेस्टोरेंट कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की रोड चौराहे की है, जहां मंगलवार देर रात दो रेस्टोरेंट्स कारोबारी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली रेस्टोरेंट कारोबारी बिशन सिंह बिष्ट के जबड़े को फाड़ते हुए पार कर गई। गोली की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग जब वहां गए तो एक युवक खून से लहूलुहान था। घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला बिशन सिंह बिष्ट है। बिशन सिंह बिष्ट के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट्स स्वामी ने उसके भाई को रंजिशन गोली मारकर घायल किया है। दोनों रेस्टोरेंट संचालक चंपावत के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं एसओजी और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बजट 2023 : 7 लाख रुपए तक सालाना आय टैक्स फ्री, जानें क्या-क्या बदला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments