HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लेखाकार चंद्रशेखर कांडपाल सेवानिवृत्त, स्टॉफ ने दी भावपूर्ण विदाई

अल्मोड़ा : लेखाकार चंद्रशेखर कांडपाल सेवानिवृत्त, स्टॉफ ने दी भावपूर्ण विदाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। Accountant Chandrashekhar Kandpal retired/ विकासखंड कार्यालय धौलादेवी में कार्यरत लेखाकार चंद्रशेखर कांडपाल के सेवानिवृत्त होने पर विकासखंड परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। वक्ताओं ने मुक्त कंठ से उनके सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए याद किया। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd
accountant-chandrashekhar-kandpal-retired-staff-gave-emotional-farewell

उल्लेखनीय है कि आज विकासखंड धौलादेवी में लेखाकार चंद्रशेखर कांडपाल की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवानिवृति समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समस्त विकासखण्ड धौलादेवी परिवार मौजूद रहा। तमाम अधिकारियों व कार्मिकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बकायदा केक भी काटा गया और बुके देकर शुभकामनाएं दी गई। सभी ने चंद्रशेखर कांडपाल के सेवाकाल की भरपूर सराहना की।

समारोह में खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल, किशन राम (एबीडीओ), सेवा निवृत्त खंड विकास अधिकारी उम्मेद सिंह गैड़ा, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र बिष्ट, उमापति पांडे, ओपी दयाल, अरविंद पांगती, मोहन सिंह सिंघवाल, दिनेश जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, मुकेश पुनेठा, रमेश कुमार, मृदुल भट्ट, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, उमेश पांडेय, पंकज सनवाल और किशन सिंह मलारा, गीता जोशी, भगत सिंह, त्रिभुवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड, बड़ी ख़बर : जेल से फरार चल रहे 320 बंदी, कहीं अता-पता नहीं

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments