HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जयंती पर याद किए जायेंगे सुप्रसिद्ध पर्यटन प्रेमी स्व. जगत...

अल्मोड़ा : जयंती पर याद किए जायेंगे सुप्रसिद्ध पर्यटन प्रेमी स्व. जगत सिंह बिष्ट

ADVERTISEMENTS

✒️89वीं जयंती समारोह 03 फरवरी को होटल शिखर में

✒️ शाही सभागार में होगी संगोष्ठी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड में पर्यटन को एक नया आयाम देने वाले सुप्रसिद्ध होटल व्यवसायी व पर्यटन प्रेमी स्व. जगत सिंह बिष्ट 89वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जायेगी। जगत मोहनी फाउंडेशन होटल शिखर की ओर से 03 फरवरी को होटल के शाही सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसका विषय ‘पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण’ रखा गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत शिरकत करेंगे।

जगत मोहनी फाउंडेशन की श्रीमती मोहनी बिष्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी स्व. जगत सिंह बिष्ट की 89वीं जयंती के सुअवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन 03 फरवरी को दोपहर 02 बजे से होगा। यह आयोजन होटल शिखर के शाही सभागार में संपन्न होगा।

होटल शिखर के शाही सभागार में होने जा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल होंगे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा शामिल हैं।

हल्द्वानी-अल्मोड़ा में पदोन्नत पुलिस कार्मिकों का स्टार अलंकरण

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments