HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जागेश्वर में नई पुलिस चौकी, थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद

अल्मोड़ा: जागेश्वर में नई पुलिस चौकी, थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद

ADVERTISEMENTS

— उप निरीक्षक से निरीक्षक बने राजेंद्र सिंह बिष्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के जागेश्वर में भी नई पुलिस चौकी खुलने जा रही है। इसी सिलसिले में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने इस चौकी में शामिल हो रहे दो गांवों का निरीक्षण किया और क्षेत्र के लोगों की गोष्ठी कर संवाद​ किया।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर उन्होंने कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नई पुलिस चौकी खोलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एप, गौराशक्ति, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया और उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने चौकी क्षेत्र पनुवानौला में टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर यातायात के संबंध में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चर्चा की।
एसआई से निरीक्षक बने बिष्ट

अल्मोड़ा: पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून से जारी पदोन्नति सूची में जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट का नाम भी शुमार है, जो पदोन्नति के फलस्वरूप अब निरीक्षक बन गए हैं। उनके कंधे पर आज एसएसपी प्रदीप कुमार राय तीसरा स्टार लगाया और शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments