HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : स्कूल में एक साथ 22 बच्चे संक्रमण की चपेट...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : स्कूल में एक साथ 22 बच्चे संक्रमण की चपेट में, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

✒️ एक छात्र दिल्ली रेफर, आनन-फानन में 03 दिने के लिए स्कूल बंद

✒️ एक्शन मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद के स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में 22 छात्र-छात्राएं अचानक बीमार पड़ जाने से हड़कंप मच गया है। इनमें से एक छात्र की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इन बीमार पड़े छात्र-छात्राओं में सर्दी-जुखाम के सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से स्कूल तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

22 children in the school together in the grip of infection

प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में अध्ययनरत कुल 44 छात्र-छात्राओं में से एकाएक 22 बच्चे सर्दी-जुखाम से ग्रसित हो गए। इसके अलावा उनमें बुखार की शिकायत भी देखी गई। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंम मच गया।

जानकारी यह मिल पाई है कि सर्वाधिक छात्र छोटी कक्षाओं के बीमार हैं। कक्षा 07 में कुल 14 बच्चे अचानक संक्रमित हो गए हैं। इधर बताया गया है कि जनरखांण निवासी एक छात्र को उसके परिजन पहले भिकियासैंण स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग जहां सतर्क हो गया है, वहीं स्कल 03 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब स्कूल बुधवार को खुलेगा। इधर सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने मामले की पुष्टि की है।

सूत्र बता रहें है कि विगत चार दिन से बच्चों के बीमार पड़ने का सिलसिला चल रहा था। प्रधानाचार्य टीआर टम्टा ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। गत दिवस चिकित्सकों के एक दल ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवा भी वितरित की।

बेतालेश्वर मंदिर में सुंदरकांड व माघी खिचड़ी, उमड़ी भीड़

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments