HomeUttarakhandBageshwarआदित्य नाथ योगी को हुड़का व बांसुरी भेंट कर लौटे बागेश्वर के...

आदित्य नाथ योगी को हुड़का व बांसुरी भेंट कर लौटे बागेश्वर के मोहन जोशी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— यूपी से सीएम से एक घंटे पहाड़ की धरोहर पर की बात

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के बांसुरी वादक मोहन चंद्र जोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहाड़ का हुड़का और बांसुरी भेंट की। एक घंटे तक बातचीत हुई और पहाड़ की धरोहरों पर चर्चा की गई। उन्होंने मोहन की काफी सराहना की।

जिले के भयेड़ी गांव निवासी मोहन चंद्र जोशी उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित थे। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री योगी भी शामिल हुए। हुड़के, बांसुरी और जौया मुरली का वादन किया। सीएम को उनकी प्रस्तुति भा गई। वह उनसे मिलने को आतुर रहे और पहाड़़ की पारंपरिक धरोहरों पर लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हुड़का का मुरली उन्हें भेंट भी की। मोहन स्वयं हुड़का और बांसुरी बनाते भी हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल, टीवी, इंटरनेट और इंटरनेट मीडिया के युग में हर चीज बदल रही है। परंपरा और लोक संस्कृति से युवा पीढ़ी को दूर करती जा रही है। पहाड़ की कला, संस्कृति पर इसका खासा असर नजर आ रहा है। हुड़का पहाड़ का ऐसा वाद्ययंत्र है जिसे यहां संगीत समारोहों में बजाया जाता है। लेकिन इस वाद्ययंत्र काे बनाने वाले अब कम ही लोग बचे हैं। इसे संजाेनो की पहल वह कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments