उत्तराखंड : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट

1
जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र
उत्तराखंड में भारी बारिश Alert

उत्तराखंड मौसम अपडेट| उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 24 से 26 जनवरी तक वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। आज सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।


ADVERTISEMENTS

24 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार गिरने की संभावना है।

25 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार की संभावना है।

26 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं भारी/वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें