उत्तराखंड (दुःखद खबर) : यहां दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

Accident in Tehri| उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर सलडोगी के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर ग्राम सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।

मृतकों के नाम:
➡️ दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।
➡️ सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।
➡️ कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगराखल।

हल्द्वानी RTO में कमिश्नर का छापा; दलाल फरार, कॉमन सर्विस सेंटर सील

ADVERTISEMENTS