HomeCNE Specialवाह सरकार : लॉकडाउन में खुलेगी शराब की दुकानें पर खरीदेगा कौन?

वाह सरकार : लॉकडाउन में खुलेगी शराब की दुकानें पर खरीदेगा कौन?

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सरकार ने अब से कुछ समय पहले चार जिलों में में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। लेकिन हिन्दी के बजाय अंग्रेजी में। आम आदमी के काम की बात को अंग्रेजी में क्यों कह रही है सरकार यह समझ से परे है। सरकार के पास हिन्दी अनुवादकों की कमी है या फ़िर वह ऐसा करना ही नहीं चाहती यह बडा सवाल है।

इसके अलावा सरकार ने इन दो दिनों में उद्योगों को चलाने की इजाजत दी है। और यहां काम करने वाले लोगों को भी आने-जाने की इजाजत दी है। ऐसे में सम्पूर्ण लॉकडाउन कैसे होगा। साथ ही अयवश्यक सेवाओं के नाम पर शराब ठेकों को भी खोलने की इजाजत दी है। अब यह समझ से परे है की जब कोई घर से निकलेगा ही नहीं तो शराब कौन खरीदेगा। अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय भी कही नहीं दिया गया है। किन चीज़ों को सरकार ने अत्यावश्यक माना है यह भी साफ नहीं है। क्योंकि शराब की दुकानें खुलेगी तो किराने की क्यों नहीं। उम्मीद है चारों जिलों के जिलाधिकारी कुछ स्पष्ट आदेश जारी करेंगे।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments