HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : केमू की बस पलटी, कई गंभीर, राहत-बचाव का कार्य...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : केमू की बस पलटी, कई गंभीर, राहत-बचाव का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हल्द्वानी से शीतलाखेत (अल्मोड़ा) को आ रही केमू की बस चमडिया के पास विपरीत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को केमू की बस अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में चमडिया के पास अचानक सड़क पर ही पलट गई। हादसे का कारण एक कार को बचाने का प्रयास करना रहा। इधर हादसे के बाद आस-पास के लोग मददद को दौड़े तथा पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकाल दिया गया है। इधर पुलिस के अनुसार पुलिस टीम और एसडीआरएफ समय से मौके पर पहुंच गयी है। एंबुलेंस से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भेजा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। अपडेट –

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments