HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 46 नए केसों के साथ आज भी उधमसिंह नगर...

ब्रेकिंग न्यूज : 46 नए केसों के साथ आज भी उधमसिंह नगर प्रदेश में सबसे आगे, सूबे में कुल 120 नए केस आए सामने, 4102 पहुंचा आंकड़ा

ADVERTISEMENTS

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का आज का हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में 120 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल संक्रमितों की 4102 हो गई । आज स्वस्थ्य लाभ के बाद कुल 26 लोग घरों को भेजे गए। इस तरह सूबे में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 996 है। इसके अलावा उधमसिंह नगर के एक मृतक की की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। इस व्यक्ति की 13 जुलाई को मौत हुई थी।

आज सबसे ज्यादा केस उधमसिंह नगर में सामने आए हैं। यहां कुल 46 लोग कोरोनो संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 23 लोग स्थानीय कोरोना पाजिटिव्स के संपर्क में आकर सं​क्रमित हुए हैं। इनमें एक हेल्थ वर्कर है, 13 प्रवासी हैं और नौ लोगों की हेल्थ डिपार्टमेंट के बाद कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून में आज 38 केस कोरोना पाजिटव मिले। इनमें से 33 स्थानीय कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। इनमें 4 प्रवासी है जबकि एक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास फिलहाल नहीं है।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

हरिद्वार में आज 21 नए केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 13 पर स्थानीय संक्रमण हुआ है और आठ की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास अभी तक नहीं है। नैनीताल जिले में आज कुल सात कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास अभी नहीं है। पौड़ी में आज छह नए केस आए हैं। इनमें से चार दिल्ली से और एक गुरुग्राम से लौटा प्रवासी है। एक की ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। अल्मोड़ा और चंपावत में एक एक नए केस मिले हैं। इनकी भी अभी तक विभाग के पास कोई ट्रेवल हिस्ट्री उपलब्ध नहीं है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments