पंतनगर में पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

0

किच्छा/पंतनगर। देर रात आई सैंपल रिपोर्ट में पंतनगर के पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद खलबली मच गई। शुक्रवार सुबह पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को रुद्रपुर हॉस्पिटल में आइसोलेट किया है। परिसर के टा कॉलोनी निवासी एक विवि कर्मी कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ यूपी के बरेली शहर गया था। पंतनगर लौटने पर इस विवि कर्मी को सपरिवार होम क्वारंटीन किया गया, लेकिन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह लोग घरों से बाहर घूमते रहते हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

इसके बाद पुलिस ने इन सभी लोगों को परिसर के पंत भवन में संस्थागत क्वारंटीन करते हुए, इनके सैंपल जांच को भेजे थे। बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में चारों के कोरना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वही हल्दी स्थित कंटेनमेंट जोन से सटे बफर जोन में रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस युवक को भी रुद्रपुर में आइसोलेट किया है। हालांकि इस युवक की ट्रैवल हिस्ट्री का अभी पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENTS