HomeUttarakhandAlmoraAlmora: शराब पीकर टैक्सी वाहन चला रहा था, पकड़ा गया

Almora: शराब पीकर टैक्सी वाहन चला रहा था, पकड़ा गया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शराब पीकर टैक्सी वाहन चला रहे एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके बोलेरो वाहन को भी सीज कर लिया।

मामला गत दिवस का है। अपने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने एक बोलेरो को रोककर चेक किया, तो पता चला कि वाहन चालक मोहन सिंह भंडारी, निवासी मेलगांव, दन्या शराब के नशे में है और वाहन चला रहा है। उन्होंने चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन बोलेरो को सीज कर लिया। उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में जगह—जगह चेकिंग चल रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments