HomeUttarakhandAlmoraमौसम अपडेट : अल्मोड़ा में खिली चटख धूप, खुशनुमा बना है मौसम

मौसम अपडेट : अल्मोड़ा में खिली चटख धूप, खुशनुमा बना है मौसम

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। मैदानी इलाकों में जहां घना कोहरा लग रहा है, वहीं पहाड़ों में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। यहां अल्मोड़ा में आज सोमवार को एक बार जरूर बादल घिरे लेकिन उसके बाद मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन भर चटख धूप खिली रही। आम जन ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। हालांकि यहां भी सुबह-शाम ठिठुरन भरी ठंडक परेशान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी, उधम सिंह नगर सहित तमाम मैदानी इलाकों में जहां घने कोहरे के चलते धूप के दर्शन दर्लभ हो हो गये हैं, वहीं पहाड़ों में रोजाना धूप खिल रही है। हालांकि सुबह-शाम बहुत ठंड है, लेकिन दोपहर को धूप खिलने पर मौसम खुशनुमा बना रहता है। आज अल्मोड़ा में कुछ देर के लिए आकाश में बादल छाये, लेकिन बाद में पुन: धूप खिल उठी। हलांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाकता है। यहां काफी समय से बारिश भी नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश के बाद मौसम में ठंड बढ़ सकती है।

वहीं नैनीताल और निकटवर्ती पर्वतीय इलाकों में दिन भर तेज धूप खिली रही। नैनीताल के अलावा भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि शाम के समय यहां भी ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है।ठंड से बचने के लिए लोग हीटर के अलावा अलाव भी जला रहे हैं।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments