HomeBreaking Newsमहंगा पड़ा पुलिस से उलझना, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, भेजा जेल

महंगा पड़ा पुलिस से उलझना, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, भेजा जेल

ADVERTISEMENTS

✒️ शराब के नशे में गाली-गलौज, वाहनों में तोड़फोड़

✒️ पुलिस से भी अभद्रता, मारपीट पर हुआ उतारू

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। शराब पीकर गाली-गलौज व वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे एक व्यक्ति को समझाने आई पुलिस के साथ ही उसने अभद्रता कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को विविध धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर गाली-गलौज, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने सहित विविध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चोपड़ा में भास्कर तिवारी पुत्र शंभुत्त तिवारी शराब के नशे में आतंक मचा रहा है। इसके द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति प्रदीप चंद्र पुत्र स्व. शम्भूदत्त के साथ अभद्रता की गई। इसने प्रदीप चंद्र के दो वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। हालात काबू से बाहर होते देख जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो यह पुलिस कर्मियों से भी उलझ पड़ा। आरोप है कि इसने पुलिस कर्मियों के साथ भी गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया।

जिस पर क्वारब चौकी से एचएसआई गोविंदी टम्टा ने आरोपी को पकड़कर उसका सीएचसी सुयलाबाड़ी में मेडिकल करवाया। अगली सुबह कोतवाली भवाली अंतर्गत चौकी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर धारा 452/354/427/323/504/506/332/353 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को नैनीताल कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वालों में एसआई बीके आर्या व कांस्टेबल गोपाल बिष्ट भी शामिल रहे।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments