HomeBreaking Newsमनमानी करने वाले सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : तहसीलदार

मनमानी करने वाले सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : तहसीलदार

✒️ निरीक्षण में बंद मिली गई दुकानें, रेट लिस्ट तक चस्पा नहीं

✒️ संबंधित विक्रेताओं से मांगा स्पष्टीकरण

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। बेतालघाट में प्रशासन व पुलिस टीम द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानें असमय बंद मिलने व रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए जाने पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विक्रेताओं को स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, तहसीलदार मनीष बिष्ट के नेतृत्व में पूर्ति विभाग व प्रशासन की टीम ने बेतालघाट स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों के स्टॉक का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की जांच की और तमाम दिशा-निर्देश जारी किये। निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद मिलीं। साथ की कई दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। जिस पर तहसीलदार ने गहरी नाराजगदी जताई और इन कोटेदारों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किये।

उन्होंने खास तौर पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया कि ऐसे लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों से तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाये और आवश्यक कार्रवाई अमल में लायें। तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों का सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अनुपालन करना होगा। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments