HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: बगैर लाइसेंस दुकान में पिला रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

Bageshwar: बगैर लाइसेंस दुकान में पिला रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बिना लाइसेंस के ही दुकान पर शराब पिलाने पर कपकोट पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हुआ यूं कि सीओ कपकोट अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था की दृष्टि से चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच होटलों व ढाबों को भी चेक किया गया। इस दौरान दिनेश शाही पुत्र गुमान सिंह शाही निवासी रैथल, खटगैड़ा, अपनी दुकान पर बिना लाइसेंस के शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से दो बोतल अंग्रेजी शराब यानी एक बोतल आधी, एक बोतल भरी और तीन स्टील के गिलास बरामद किए गए। वहीं, लाल सिंह उर्फ पप्पू पुत्र आन सिंह निवासी-पतियासार, तरसाल को दुकान से 28 बोतल और 44 क्वाटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी, आरक्षी वीरेंद्र गैड़ा, जीवन गिरी, विजय अधिकारी, एचजी सुरेश राम, पूरन राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments