HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दृष्टिबाधितों की समस्याओं का जल्द निदान होगा—वंदना

अल्मोड़ा : दृष्टिबाधितों की समस्याओं का जल्द निदान होगा—वंदना

ADVERTISEMENTS

✒️ जिलाधिकारी ने लुई ब्रेल की 215वीं जयंती पर दिया भरोसा

✒️ जन्मदिन पर याद किए गए ब्रेल लिपि के संस्थापक लुई ब्रेल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ब्रेल लिपि के संस्थापक लुई ब्रेल की 215वीं जयंती आज लिंक रोड अल्मोड़ा में स्थित प्रेरणा सदन राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संघ ने धूमधाम से मनाई। जिसमें वक्ताओं ने लुई ब्रेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वंदना ने दृष्टिबाधितार्थ संघ अल्मोड़ा के कार्यों की सराहना करते हुए संघ की समस्याओं को सुना और कहा जल्द से जल्द जिला स्तर की समस्याएं हल होंगी और शासन स्तर से भी मांगों की पूर्ति का पूरा प्रयास होगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लुई ब्रेल द्वारा बनाई गई ब्रेल लिपि से दृष्टिबाधितों के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में दूरदराज से आए दृष्टिबाधितों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिलाधिकारी वंदना ने लुई ब्रेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्हें दृष्टिबाधितार्थ संघ अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने दृष्टि बाधितों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा शासन—प्रशासन स्तर से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का मांगपत्र सौंपा। जिसमें पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, संस्था भवन, दिव्यांगों के सहायक व्यक्तियों के लिए सड़क परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के भाषण एवं गीत के कार्यक्रम हुए।

जिलाधिकारी ने संस्था द्वारा दृष्टिबाधितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दृष्टिबाधितार्थ संघ की सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाएगा एवं शासन स्तर की समस्याओं को शासन को अवगत कराकर निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संस्था को जिला प्रशासन को ओर से हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी लुई ब्रेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रेल लिपि को दृष्टिबाधितों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधितों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश चंद्र जोशी ने किया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट, जेसी दुर्गापाल, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments