HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विश्वविद्यालय की खुशी में दर्शन ने बांटी मिठाई

अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय की खुशी में दर्शन ने बांटी मिठाई

अल्मोड़ा। शोभन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के विश्वविद्यालय बनने बेहद खुश भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शोभन सिंह जीना जनसंघ के संस्थापक हैं और उन्होंने एक स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया। ऐसे में आज उनके नाम पर विश्वविद्यालय अस्तित्व में आना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य भाजपा सरकार एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में हो सका है। इससे बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत के विद्यार्थियों को सुविधाएं प्राप्त होंगी और नए रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा है कि यह विश्वविद्यालय पहाड़ से पलायन रोकने में मददगार बनेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी जताया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments