दीजिए बधाई : हल्द्वानी की भावना मेहरा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

0
दीजिए बधाई : हल्द्वानी की भावना मेहरा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
हल्द्वानी की भावना मेहरा

हल्द्वानी| मेहनत का फल देर से ही भले पर मिलता जरुर है। साल 2022 का आखिरी दिन हल्द्वानी की भावना मेहरा के लिए सुखद रहा। भावना सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। लेफ्टिनेंट भावना मेहरा को बेस्ट क्लिनिकल नर्स चुना गया है।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी शहर के हल्दूचौड़ निवासी भावना मेहरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। शनिवार को लखनऊ के आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में आयोजित नर्सिंग कैडेट की कमीशनिंग सेरेमनी में भावना को लेफ्टिनेंट का रैंक दिया गया। लेफ्टिनेंट Bhavna Mehra को बेस्ट क्लिनिकल नर्स चुना गया है।

Bhavna Mehra मूल रूप से रानीखेत के सौला गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में रहता है। उनके पिता राजेश मेहरा 16 कुमाऊं से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में हैड़ाखान विश्वधाम आश्रम में मैनेजर हैं। उनकी मां विमला मेहरा गृहणी हैं। Bhavna Mehra के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजन गदगद हैं।

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा रेलवे भूमि का मुद्दा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें