उत्तराखंड : शीतलहर का अलर्ट, इस जिले में डीएम ने की छुट्टी घोषित

0
अल्मोड़ा के स्कूलों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित, जिलाधिकारी के आदेश
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर| उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां जिलाधिकारी ने स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, मौसम विभाग ने 27 से 31 दिसंबर तक 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया हैं, जिसके अंतर्गत शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। लिहाजा जिलाधिकारी ने मौसम को देखते हुए जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। ये अवकाश 28 दिसम्बर यानि कल बुधवार को रहेगा।

ये अवकाश 28 दिसम्बर यानि कल बुधवार को सरकारी, गैर सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों व कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए होगा। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। नीचे देखें आदेश….

समस्त शैक्षिक एवं मिनिस्ट्री कार्मिक अपने विद्यालय में समय अनुसार बने रहेंगे, उपरोक्त आदेश का विचलन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा।

31 अंडे मुर्गी ने एक दिन में दिए | Hen Gave 31 Eggs in 1 Day
ADVERTISEMENTS