HomeNationalTunisha Sharma Death: तुनिषा का एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद गिरफ्तार

Tunisha Sharma Death: तुनिषा का एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद गिरफ्तार

मुंबई| एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में साथी कलाकार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

तुनिषा का रविवार तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ था। पुलिस FIR के मुताबिक, जीशान ने 15 दिन पहले Tunisha Sharma से ब्रेकअप कर लिया था। इसकी वजह से तुनिषा तनाव में थी। शीजान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तुनिषा केस के अपडेट्स…

➡️ तुनिषा शर्मा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया।
➡️ एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार आज नहीं होगा। उनकी फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच रहे हैं।
➡️ Tunisha के साथ काम करने वाले दूसरे साथी कलाकारों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

मां का आरोप- जीशान से परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी की

तुनिषा की मां ने जीशान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि Tunisha Sharma ने शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने फैमिली की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

खुदकुशी से 5 घंटे पहले फोटो और नोट्स शेयर किए थे

20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। शनिवार को जब सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या से 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे। तुनिषा ने लिखा था,’जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं।’

टीवी सीरीयल अलीबाबा में शहजादी का रोल कर रही थीं

तुनिषा, कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। 20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

दुःखद : दिग्गज एक्टर Chalapathi Rao का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments