अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में चुनाव परिणाम वही हुए, जिसके कयास लग रहे थे। यहां एनएसयूआई (NSUI) के अध्यक्ष पद उम्मीदवार प्रत्याशी पंकज कार्की ने रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है। उनकी जीत पर न केवल छात्रों में, बल्कि कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशी पंकज कार्की शुरू से ही एबीवीपी के प्रत्याशी कृष्ण सिंह नेगी से बढ़त बनाये रखे। आखिरकार उन्होंने विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार को 1300 से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। एनएसयूआई ने इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बाजार में विजय जुलूस निकालने की तैयारी चल रही है। NSUI से छात्रा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी रुचि कुटोला भी चुनाव जीत गई हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।