HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: पकड़ा गया कार जलाने वाला और बाइक चोर

बागेश्वर ब्रेकिंग: पकड़ा गया कार जलाने वाला और बाइक चोर

ADVERTISEMENTS

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने कार में आग लगाने व बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली गई है।

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को 112 नंबर से सूचना मिली की कि ग्राम खोली अमतोड़ा में एक ऑल्टो कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दी है। कार से साथ खड़ी स्कूटी भी इसकी जद में आ गई। इसी दौरान एक सूचना और मिली की थुड़ाई में भी एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। 112 नंबर ही राजकुमार पांडे निवासी थुड़ाई ने बताया कि 22 दिसंबर की रात उनकी मोटर साइकिल किसी ने चोर दी है। एक रात में इतनी घटनाएं होने से लोग दशहत में आ गए।

पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 436, 427 बनाम दीपक परिहार व रोहित कुमार निवासी खोली तथा आईपीसी की धरा 379 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर कुकुड़माई तिराहा खोली गांव के पास से दीपक परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार तथा रोहित कुमार पुत्र दीवान राम निवासी खोली की निशानदेही पर मोटर साइकिल बरामद कर ली है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments