HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुरुड़ाबाज महाविद्यालय में एबीवीपी प्रत्याशी अमन ने दर्ज की जीत

अल्मोड़ा : गुरुड़ाबाज महाविद्यालय में एबीवीपी प्रत्याशी अमन ने दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

✒️ एनएसयूआई प्रत्याशी को भारी अंतर से हराया

पनुवानौला/अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में आज अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एनएसयूआई (NSUI) के प्रत्याशी को 133 मतों से पराजित करके जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी अमन आर्या ने एनएसयूआई की सोनिया को यहां पराजित कर दिया है।

इस महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के एबीवीपी से प्रत्याशी अमन आर्या ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अमन को 146 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई की सोनिया को मात्र 13 मत मिले। यहां अध्यनरत कुल 189 छात्र-छात्राओं में से 161 ने मतदान किया। यहां मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद के ABVP से प्रत्याशी अमन आर्या और NSUI की सोनिया के मध्य ही था।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से ही विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के प्रत्याशी हर्षित जोशी को कुल 134 मत मिले। इस पद पर एनएसयूआई की ममता को मात्र 24 मत ही मिल पाये। वहीं छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र पांडे, छात्रा उपाध्यक्ष दया, सचिव पद पर अमित सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। विजयी प्रत्याशियों द्वारा जश्न की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments