HomeUttarakhandAlmoraGrandparents' Day : आज दादा-दादी के लिए खूब झूमे, नाचे-गाये नन्हे-मुन्ने

Grandparents’ Day : आज दादा-दादी के लिए खूब झूमे, नाचे-गाये नन्हे-मुन्ने

ADVERTISEMENTS

🤓 खूब जमा रंग : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ‘ग्रेंड पेरेंट्स डे’

🤓 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हुआ आयोजन

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda PUblic School Almora) में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ‘ग्रेंड पेरेंट्स डे’ (Grandparents’ Day) धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुमाउनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी आदि नृत्य व गीतों के कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विविध प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शारदा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथी नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने दादा-दादी पर आधारित कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुती देकर दर्शको को आत्ममुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी आदि गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में दादा-दादी के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ एवं कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दादा-दादी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

‘ग्रेंड पेरेंट्स डे’ कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने कार्यक्रम में आये जंग बहादुर थापा, मीता उपाध्याय, रीता दुर्गापाल, मीरा शाह, मनोज सनवाल, देवीदत्त लखचौरा, धाराबल्लभ पांडे व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी व प्रधानाचार्या ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और तमाम लोगों को क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संचालन अंजना पांडे एवं पुष्पा उप्रेती ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments