HomeBreaking Newsदुःखद : सेना का ट्रक खाई में गिरा, 3 जेसीओ सहित 16...

दुःखद : सेना का ट्रक खाई में गिरा, 3 जेसीओ सहित 16 जवान शहीद

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| नार्थ सिक्किम के जेमा में आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में तीन जेसीओ और 13 अन्य सैनिक शामिल हैं।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक तीखे मोड़ पर आर्मी का ट्रक अचानक फिसल गया। जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। यह ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। बताया गया है कि इस ट्रक के साथ सेना के 02 अन्य वाहन भी चल रहे थे। सेना के वाहनों का काफिला सुबह चटन से थंगू की जा रहा था। इस भयानक हादसे के बाद सेना के आपतकालीन बचाव दल ने हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाया। चार घायलों का जीवन बचा लिया गया है, वहीं अन्य शवों को भी देर तक निकाला गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देशी उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments