HomeHealthसास-बहू सम्मेलन में महिला प्रसव को लेकर दी यह अहम जानकारी

सास-बहू सम्मेलन में महिला प्रसव को लेकर दी यह अहम जानकारी

✒️ पीएचसी ओखलकांडा में विशेष कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पीएचसी ओखलकांडा में महिलाओं के प्रसव के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं व उनके निराकरण के लिए आयो​जित सास-बहू सम्मेलन आकर्षण का केंद्र बन गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने गर्भावस्था के दौरान होने वाली सामान्य समस्याओं की सटीक जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि आज पीएचसी ओखलखांडा में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सास-बहुए व आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे। इसके अलावा मेडिकल स्टॉफ भी की भी उपस्थिति रही। सम्मेलन में परिवार नियोजन से संबंधित कई अहम जानकारियां दी गई।

मुख्य रूप से गर्भावस्था के दौरान विकट समस्या (High Risk Pregnancy) और उससे होने वाली घटनाओं के विषय में चर्चा की गई। साथ ही सम्भावित दिक्कतों व उनके निवारण के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के विषय मे जोर दिया गया। ब्लॉक कम्युनिटि मोबिलाइजर प्रकाश पांडे द्वारा समस्त जानकारीया दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी ओखलकांड शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments