HomeUttarakhandDehradunमौसम का हाल : उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का...

मौसम का हाल : उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून| चलिए सुबह-सुबह मौसम का हाल लिया जाये। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों में 48 घंटे शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में अगले 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने की संभावना हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक सप्ताह तक बारिश के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं से इनकार किया है। उनका कहना है कि 27 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की पूरी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बने रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments