HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भारत विकास परिषद का कम्बल वितरण कार्यक्रम

हल्द्वानी : भारत विकास परिषद का कम्बल वितरण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी के तत्वावधान में आज सनातन धर्म संस्कृत महाविधालय रामपुर रोड में सभी प्रशिक्षु विधार्थियो एवं सहायको को भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी के तत्वावधान में कम्बल वितरण का कार्य किया गया। जिसमें कुल 53 लोग इससे लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भवानीशंकर नीरज ने कहा भारत विकास परिषद हल्द्वानी निरंतर सेवा एवं संस्कार के कार्यो के प्रति सजग रुप से कार्य कर रहा है। आगे भविष्य में भी यही भावना बनी रहेगी। क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय ने परिषद के कार्य की सराहना की।

शाखा सचिव डॉ. अभिषेक मित्तल ने सभी प्रशिक्षु विधार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रवक्ता राकेश पंत ने किया।

इस अवसर पर परिषद के सदस्य एवं विद्यालय के अध्यक्ष समर पाल सिंह चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र जोशी, भारत विकास परिषद के प्रवीन अग्रवाल, मनोहर केसरवानी, गीतू केसरवानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments