HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने सुभाष नगर से दबोचा स्मैक तस्कर

लालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने सुभाष नगर से दबोचा स्मैक तस्कर

लालकुआं| कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता के सुभाष नगर स्थित गंदा नाला पुल के पास से बिंदुखत्ता पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 2.26 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही हैं। वही मामले में पुलिस अब उससे स्मैक लाने से लेकर बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है, इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताते चलें कि बिंदुखत्ता चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिंदुखत्ता के सुभाष नगर स्थित गंदा नाला पुल के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है, इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए गांधी नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी मनोज सिंह (29) पुत्र नारायन सिंह को पकड़ा। जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से 2.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

उक्त स्मैक की कीमत पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए आंकी गई है। इस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे स्मैक लाने समेत बेचने व अन्य पूछताछ की इसके साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश करने कारवाई की जा रही हैं। इधर पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट और विरेंद्र रौतेला मौजूद रहे।

Uttarakhand Breaking : 03 साल बाद लौटी पत्नी, संबंध बनाने लगा पति तो उतार दिया मौत के घाट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments