अल्मोड़ा। हरेला पर्व के मौके पर अल्मोड़ा जिले में कोसी कस्बे के निकट कटारमल में स्थित गौ सेवा सदन में सदन के पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। गौ सेवा सदन परिसर को हराभरा व आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया। भविष्य में वहीं कंपोस्ट खाद भी बनेगी।
गौ सेवा सदन कटारमल के उत्थान के प्रयास निरंतर चल रहे हैं। इसी क्रम में हरेला पर्व पर कई लोग कटारमल पहुंचे, जहां गौ सेवा सदन के पदाधिकारियों की अगुवाई में कई लोगों ने सदन परिसर में अलग-अलग वृक्ष प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इन्हें बचाए रखने के उपाय भी किए। इस मौके पर कटारमल के ग्राम प्रधान बलवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गौ सदन के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटारमल सूर्य मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों से भी गौ सेवा सदन की सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा और गौ सदन में जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए कंपोस्ट पिट तैयार किए जाएंगे। वही गौ सेवा सदन के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि गौ सेवा सदन में जैविक खाद प्रचुर मात्रा में है और जैविक खेती के इच्छुक लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में गौ सदन के पूरन चंद्र तिवारी समेत यशवंत सिंह परिहार, सुरेश सिंह बिरौड़िया आदि ने हिस्सा लिया।
अल्मोड़ा: गौ सेवा सदन में हरियाली लाने को पौधारोपण, अब कम्पोस्ट खाद भी बनेगी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


