HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नन्हे बच्चों का स्वास्थ्य जांचा, मुफ्त दवाएं दीं

अल्मोड़ा: नन्हे बच्चों का स्वास्थ्य जांचा, मुफ्त दवाएं दीं

— सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजीनगर, अल्मोड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर के लोअर माल रोड से सटे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजीनगर में आज राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय अल्मोड़ा की चिकित्सा टीम पहुंची, जहां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। साथ जरूरत पड़ने पर मुफ्त दवाईयां वितरित की। साथ ही चिकित्साधिकारी डा. श्रुति अग्रवाल ने शीतलहर में बीमारी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने बच्चों को नियमित दूध देने पर जोर दिया और कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।

चिकित्सा टीम में डा. श्रुति अग्रवाल समेत फार्मासिस्ट रश्मि भट्ट, संगीता बिष्ट शामिल रहे जबकि विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक समेत आशुतोष पाठक, महेंद्र भंडारी, मोहन सिंह नेगी, कंचन रौतेला, ममता बिष्ट, विनीता पांडे, सुमन कांडपाल, आशा आर्या, शोभा पांडे, विमला देवी, स्नेहा पांडे, समीक्षा जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments