HomeUttarakhandAlmoraसावधान : अल्मोड़ा बाजार में ठग गिरोह सक्रिय, इकोस्पोर्ट में घूम रहे...

सावधान : अल्मोड़ा बाजार में ठग गिरोह सक्रिय, इकोस्पोर्ट में घूम रहे जालसाज

ADVERTISEMENTS

👉 कॉस्मेटिक का सामान बेचने के नाम महिला व्यापारियों को लगाया चूना

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में व्यापारियों के साथ कॉस्मेटिक का सामान (Cosmetic Products) बेचने के नाम पर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अंजान जालसाज इकोस्पोर्ट कार में आकर सस्ते दामों पर कॉस्मेटिक का सामान बेच रहा है। जिसके द्वारा कई महिला व्यापारियों के साथ ठगी कर दी गई है। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों एक बाजार में ठगी करने वाले एक गिरोह की सक्रियता देखी गई है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि ऐसा गिरोह बाजार में घूम रहा है, जो माल बेचने के बहाने व्यापारियों को ठगी का शिकार बना रहा है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में बीते 20 दिन में इनके द्वारा 03 महिला व्यापारियों को कॉस्मेटिक का सामान बेचने के बहाने ठगा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी व्यापारी के पास ऐसा बाहरी व्यक्ति आता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल को दें।

इस तरह से की जा रही ठगी

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति इकोस्पोर्ट कार में घूम रहा है। उसके द्वारा कॉस्मेटिक का सामान महिला दुकानदारों को दिखाया जा रहा है। कम रेट पर सामान दिये जाने के आश्वासन पर जब कोई उससे खरीददारी करता है तो वह सामान के पैकेट उन्हें सौंप देता है। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उसमें से सामान कम निकला। एक व्यापारी से उसने 25 हजार की वसूली की तो पैकेटों में सिर्फ 08 हजार मूल्य का सामान ही पाया गया।

ठगी का अहसास होने पर पुलिस से की शिकायत

व्यापार मंडल से मिली जानकारी के अनुसार बेस इलाके के व्यापारी गिरीश आर्या की बेटी और बाजार में एक महिला व्यापारी को इनके द्वारा ठगा गया है। इस मामले में गिरीश चंद्र आर्या ने कोतवाली में तहरीर दी है। इधर व्यापार मंउल ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह सावधान रहें। किसी भी बाहरी या अंजान व्यक्ति से कोई भी सामना की खरीद नहीं करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments