HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में यूपी के व्यापारी की निर्मम हत्या, 01 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी...

अल्मोड़ा में यूपी के व्यापारी की निर्मम हत्या, 01 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। पुलिस ने गत दिनों मुरादाबाद के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी और मुख्य आरोपी फरार है। मृतक पशुओं का व्यापारी था और उसकी लाश स्याल्दे के ग्राम मल्ला भाकुड़ा, तोक जड़पानी में एक गुफा के भीतर से मिली थी।

यह था मामले का पूरा घटनाक्रम

घटनाक्रम के अनुसार गत 06 दिसंबर, 2022 को मो० कफील निवासी भोजपुर, मौहल्ला जामा मस्जिद, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद उप्र. ने अपने मामा की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अजिबुर्रहमान उम्र लगभग 40 वर्ष, विगत 20 वर्ष पूर्व से ग्राम भाकुड़ा तहसील स्याल्दे में किराये पर रहकर पशु व्यापारी का कार्य करते थे। वह 06 दिसंबर को दोपहर 01 बजे से लापता हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं और उनकी मोटर साइकिल भी नही मिल रही है।

राजस्व पुलिस की कार्रवाई

उक्त संबंध में राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र उदयपुर तहसील स्याल्दे में तहरीरी सूचना दी गई। जिस पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र उदयपुर तहसील स्याल्दे में धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मिला शव और विवेचना हस्तांतरण

09 दिसंबर, 2022 को शाम 06.30 बजे ग्राम मल्ला भाकुड़ा, तोक जड़पानी, तहसील स्याल्दे में उपरोक्त गुमशुदा अजिबुर्रहमान का शव, चश्मा, बाइक की चाबी व एटीएम कार्ड जड़पानी गधेरे के एक गुफा से बरामद हुआ। जिसके बाद अभियोग में राजस्व उप निरीक्षक उदयपुर द्वारा धारा 302/201 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अपराध गंभीर श्रेणी का होने पर जिला मजिस्ट्रेट जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना 10 दिसंबर, 2022 को राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई।

अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने हत्या के इस जघन्य अपराध को तत्काल गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद को आवश्यक निर्देश दिए। जिसके बाद सीओ रानीखेत टीआर वर्मा, विवेचक, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती को शीघ्र अभियोग का सफल अनावरण कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

हत्यारोपियों का लगा सुराग, फिर गिरफ्तारी

सीओ रानीखेत टीआर वर्मा के पर्यवेक्षण में विवेचक व थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम की मदद लेते हुए ठोस सुरागरसी-पतारसी की गई। जिसके बाद हुए अभियोग में सुनील सिंह बिष्ट, उम्र 25 वर्ष पुत्र राजे सिह बिष्ट निवासी तल्ला चनोली तहसी स्याल्दे, जनपद अल्मोडा तथा विरेन्द्र कुमार पुत्र भगत राम निवासी ग्राम जड़पानी, स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा को प्रकाश में लाया गया। जिसमें से आरोपी सुनील सिंह बिष्ट को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर मृतक की मोटर साइकिल संख्या UP21U-5017 को खालीगांव के एक गधेरे में बने कलमठ से बरामद कर लिया।

हत्यारोपी का दूसरा साथी फरार

वहीं हत्यारोपी का साथी मुख्य आरोपी विरेन्द्र कुमार पुत्र भगत राम, निवासी ग्राम जड़पानी, स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा वर्तमान में फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेद्र प्रसाद, कांस्टेबल विपिन कुमार, थाना सल्ट, सुरेंद्र कुमार, थाना सल्ट, मनमोहन सिंह, SOG/ANTF के कांस्टेअल भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

कहानी का यह है अनसुलझा पेंच

यह एक बहुत ही जघन्य हत्याकांड है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद के इस पशु व्यापारी की हत्या किसी धारदार हथियार (फरसे) से की गई है। मामले का अनसुलझा पहलू यह है कि चूंकि मुख्य हत्यारोपी विरेन्द्र कुमार फरार है, इसलिए हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार जिस ​सुनील सिंह बिष्ट नामक युवक की गिरफ्तारी हुई है वह इस हत्याकांड केवल सह आरोपी है। इस युवक ने हत्याकांड के बाद मृतक की बाइक आदि छुपाने में मुख्य आरोपी की मदद की थी। हालांकि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि इस हत्याकांड को किसी बड़ी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया होगा। चूंकि चोरी या लूट के लिए यह कत्ल नहीं हुआ है।

श्रद्धा हत्याकांड में फिर हुआ एक बड़ा खुलासा, Click to Read

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments