HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : सर्दियों के सीजन में आग में धधक उठा अल्मोड़ा...

ब्रेकिंग न्यूज : सर्दियों के सीजन में आग में धधक उठा अल्मोड़ा का यह जंगल

Forest Fire Almora : गर्मियों के मौसम में वनाग्नि की घटनाएं आम हैं, लेकिन अल्मोड़ा में एक जंगल सर्द दिसंबर माह में धधक उठा है। विश्वनाथ के निकटवर्ती भैसवाड़ा फार्म  से सटे जंगल में अचानक आग लग गई है। जिसका धुंआं काफी दूर से देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र से लगे भैसवाड़ा फार्म का निकटवर्ती जंगल मंगलवार सुबह से ही वनाग्नि में धधक रहा है। आग के कारण जबरदस्त धुंध छायी हुई है। हालांकि गर्मियों में अकसर आग लग जाया करती है, लेकिन सर्दियों के इस सीजन में आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। समझा जा रहा है कि जंगल में आग किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है।

ज्ञात रहे कि विगत फायर सीजन में पूरे प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाओं के मामले में अल्मोड़ा जनपद नंबर 01 में रहा था। यहां वनाग्नि की सर्वाधिक घटनाएं दर्ज की गई थीं। मई 2022 में अल्मोड़ा जनपद वनाग्नि में टाप पर पहुंच गया था।

जिले में तब जंगलों की आग की 354 घटनाएं दर्ज की गई थी। जिसमें 800 हेक्टेयर जंगल स्वाह हो गये। अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत नगर क्षेत्र के अलावा सोमेश्वर, द्वाराहाट, लमगड़ा, हवालबाग, भिकियासैंण, सल्ट आदि जंगल में सर्वाधिक आग लगी थी। वहीं दूसरी ओर पिथौरागढ़ दूसरे और पौड़ी तीसरे नंबर पर रहा था। Forest Fire Almora

उत्तराखंड : बेटी की विदाई के दिन ही पिता का अंतिम संस्कार

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments