HomeUttarakhandAlmoraAlmora: पिछले नियमों के तहत ही होंगे छात्रसंघ चुनाव

Almora: पिछले नियमों के तहत ही होंगे छात्रसंघ चुनाव

— तैयारियों में जुटा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा का प्रशासन

ADVERTISEMENTSAd Ad

— अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बैठक बुलाकर किया मंथन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/ सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा का प्रशासन आगामी 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुट गया है। व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए आज अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बैठक आयोजित की और कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2019 में तय नियम ही छात्रसंघ चुनाव के आधार होंगे और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन किया जाएगा।

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव सफलतापूर्वक सम्पादित करने, वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित करने, नामांकन व आम सभा इत्यादि की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परिसर के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2019 में तय नियमों के तहत ही इस बार भी छात्रसंघ चुनाव आयोजित होंगे। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन किया जाएगा तथा परिसर में छात्रसंघ चुनाव में शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी। इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जाएगी।

बैठक में शामिल परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण बिष्ट व कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनावों को लेकर व्यवस्थित ढंग से आयोजित होंगे और यथासमय चुनाव को लेकर तैयारियां पुख्ता होंगी। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के डॉ. गीता खोलिया, प्रो. इला बिष्ट, डॉ. दीपक, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. कुसुमलता आर्या, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. योगेश मैनाली, प्रकाश भट्ट, गुलाब राम उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments