HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, हार्दिक शुभकामनाएं : मीडिया से गोपेश उप्रेती और पुलिस विभाग से...

अल्मोड़ा, हार्दिक शुभकामनाएं : मीडिया से गोपेश उप्रेती और पुलिस विभाग से कानि मान सिंह को मिला कोरोना वारियर्स का सम्मान

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कार्मिक व मीडिया कर्मियों को प्रतिदिन कोरोना वारियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा कोतवाली से कानि. मान सिंह तथा शक्ति न्यूज पोर्टल से संपादक गोपेश उप्रेती को सम्मानि किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कानि 302 नापु मान सिंह कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान जनता के लोगो को कोरोना वायरस से बचाव करने हेतु जागरुक करने एवं मजदूरों, गरीब जनता के लोगों को उनकी जरुरत का सामान उपलब्ध कराया गया। वहीं गोपेश उप्रेती पुत्र स्व. कविन्द्र शेखर उप्रेती निवासी झिझाड़ अल्मोड़ा संपादक शक्ति न्यूज पोर्टल द्वारा कोरोना से बचाव के बारे में लगातार आम जन-मानस को जागरुक करते हुए मास्क व सैनेटाइजर प्रयोग करने आदि विषयो पर जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद पहलों को जन-जन तक पहुंचाया गया। दोनों का कार्य सराहनीय है। दोनों कोरोना योद्धाओं को आज कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments