HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : आरपीएफ पुलिस ने किया रेलवे सम्पत्ति चोरी करने वाले...

लालकुआं ब्रेकिंग : आरपीएफ पुलिस ने किया रेलवे सम्पत्ति चोरी करने वाले दो शातिर चोर और कबाड़ी को गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| लालकुआं रेलवे की आरपीएफ पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है, रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप एवं रेलवे सम्पत्ति की चोरी करने वाले दो शातिर चोर एवं माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ भारी तादाद में रेलवे का माल बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बताते चलें कि काशीपुर रेलखडं और लालकुआं रेलखडं पर कई महीनों से रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप एवं रेलवे सम्पाति की चोरी कर रहे दो शातिर चोरों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया हैं दोनों ही रेलखण्ड से चोरी किया हुआ सामान ये चोर जिस कबाड़ी को बेचते थे रेलवे सुरक्षा बल ने उस कबाड़ी को भी सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इधर मामले का खुलासा करते हुए लालकुआं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरूण वर्मा ने बताया कि अफसर अली पुत्र बाबू एवं यासीन पुत्र सफी अहमद निवासी डोंगपुरी थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर कई दिनों से कशीपुर रेलखंड और लालकुआं रेलखंड से रेलवे ट्रैक का सामान चोरी कर रहे थे इन दोनों शातिर चोरों ने कशीपुर रेलखंड और लालकुआं रेलखंड कि रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप आदि कई कीमती सामान चुराया था तथा दोनों ही रेल ट्रैक से किमती सामान चुराते थे रेलवे का सारा सामान चुराने के बाद बिलासपुर रोड पिराती स्वर स्थित कबाड़ी नईम अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी ग्राम नगलिया थाना अजीम नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को बेचते थे।

बीते शाम रेलवे पुलिस टीम ने मुखबिर कि खास सूचना पर इन दोनों को रेलवे का सामान बेचते हुए पकड़ लिया साथ ही सामन खरीद रहे कबाड़ी को भी सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदि है नशा का शौक करने के लिए वे इस तरह की चोरियों को अंजाम देते थे तथा रेलवे ट्रैक से चोरी किया हुआ सामान कबाड़ी को बेचकर उनसे जो पैसे मिलते थे वे उससे नशा करते थे उन्होंने कहा नशे की लत को पूरा करने के लिए रेलवे का सामान चोरी करते थे।

इधर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं छापेमारी कारवाई में कशीपुर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रंदीप कुमार भी मौजूद रहे।

रामनगर (दुःखद) : सड़क हादसे में सैन्य कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments