HomeDelhiनहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां - गीता देवी का 80 साल...

नहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां – गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय बीमार थीं और लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से गुजर रही थीं। उन्होंने आज (8 दिसंबर) सुबह 8:30 बजे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। मां गीता देवी के यूं चले जाने से मनोज और उनकी पूरी फैमिली सदमे में है।

अपने पेरेंट्स के बहुत क्लोज थे मनोज

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हूं। मेरे पेरेंट्स ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।’

पिछले साल हुआ था पिता का निधन

पिछले साल अक्टूबर में मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट थे। जब पिता का निधन हुआ तब मनोज केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। मनोज के तीन भाई हैं और अपने भाईयों में मनोज सबसे बड़े हैं।

दूरदर्शन से की थी अपने करियर की शुरुआत

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो ‘स्वाभिमान’ से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में अपने दमदार काम से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राख, गुलमोहर आदि में नजर आने वाले हैं।

Almora: एक सप्ताह में 410 चालान, 18 वाहन सीज

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments