HomeAccidentदुःखद : सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

दुःखद : सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

बुलंदशहर| उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरोरा क्षेत्र में बालू से भरे डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार देर शाम बालू से भरा एक डंपर ट्रक नरोरा से डिबाई जा रहा था कि ग्राम रतनपुर के तिराहे पर एक कार को बचाने के प्रयास में डंपर का चालक नियंत्रण खो बैठा और डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस बीच एक बाइक सवार उधर से निकल रहा था और उसकी बाइक डंपर के नीचे दब गई।

सूचना पर नरोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से फंसी मोटरसाइकिल और उस पर सवारों को बाहर निकाला गया मगर तब तक बाइक सवार मां बेटी और एक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त डिबाई क्षेत्र के ग्राम प्रकाशपुर निवासी रामबाबू की पत्नी गीता (40), पुत्री सुरभि (4) और छोटे भाई महिपाल के तौर पर की गयी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments