Breaking News : बकरी चराने जंगल गए युवक की गिरकर मौत

0

✒️ हायर सेंटर ले जाते वक्त राह में तोड़ दिया दम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS


बकरियां चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। स्वजन गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक ने भवाली के आसपास एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आक्रोश है।

जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर बाछम गांव निवासी हीरा सिंह 45 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह गांव बुग्लयों की तरफ भेड़-बकरियां चराने गया था। नीचे की तरफ लौटते समय चट्टान से फिसल गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्राथमिक उपचार हुआ और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट थी। जिसकी जांच आदि की सुविधाएं यहां नहीं हैं। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक ने हल्द्वानी पहुंचने से पहले भवाली के आसपास एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।

बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं था। भेड़-बकरी और मजदूरों कर घर चलता था। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। गांव के चंचल सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को आपदा मद से मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS