HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: अंगीठी की आग में झुलसे दो लोग, अस्पताल भर्ती

Bageshwar Breaking: अंगीठी की आग में झुलसे दो लोग, अस्पताल भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डोबा धारी गांव में अंगीठी आग से दो युवक झुलस गए। दोनों को रात में ही जिला अस्पताल भर्ती किया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद बर्न वार्ड में भर्ती दिया है। जहां दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ठंड अधिक होने के कारण दोनों युवक डोबा गांव में अंगीठी जला रहे थे। आग जलाने के लिए उन्होंने डीजल डाला। डीजल डालते समय आग की ज्वाला एकदम तेज हो गई। इस हादसे में मनोहर राम पुत्र सीता राम निवासी डोबा तथा 30 वर्षीय राकेश कुमार झुलस गए। दोनों को रात में ही जिला अस्पताल भर्ती किया गया। दोनों के हाथ व पैर झुलस गए हैं। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया है। डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments