HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कन्यालीकोट में वैज्ञानिक सोच उजागर कर रहे बाल विज्ञानी

बागेश्वर: कन्यालीकोट में वैज्ञानिक सोच उजागर कर रहे बाल विज्ञानी

— चार दिवसीय विज्ञानोत्सव का आयोजन, 80 प्रतिभागी शामिल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विज्ञान के लोक व्यापकीकरण एवं बच्चों के बीच विज्ञान विषय को सहज व सरल बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर एवं बाल विज्ञान खोजशाला बेरीनाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज कन्यालीकोट में विज्ञानोत्सव (एलायंस फॉर साइन्स) चल रहा है। इस 4 दिनी कार्यक्रम में चार विद्यालय के 80 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान प्रसारक आशुतोष उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय का दैनिक जीवन में उपयोग को प्राथमिकता देनी होगी। वास्तविक विज्ञान को करके ही सीखा जा सकता है। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य एवं विज्ञान समन्वयक डॉ. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि अनुभव आधारित इस विज्ञान कार्यशाला में चार विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जा रहा है। जिसमें दो दिन विज्ञान मॉडलों का निर्माण, एक दिन प्रस्तुतीकरण तथा अंतिम दिन विज्ञान मेला लगाया जाएगा। जिसमें वे अपने द्वारा बनाए गए मॉडल का स्वयं प्रस्तुतीकरण देंगे। कार्यक्रम को संपन्न करने में डायट के प्रवक्ताओं व स्थल संयोजक प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मिश्रा एवं उनके विद्यालय के प्रवक्ताओं व मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में राइंका कन्यालीकोट, इंटर कॉलेज हरसीला, राजकीय हाईस्कूल बैसानी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चलकामा के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. राजीव जोशी, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, संदीप कुमार जोशी, रवि कुमार जोशी, आशीष कांडपाल, धीरज नैनवाल, किशोर पंत, पूनम उप्रेती, प्रकाश चंद्र, धीरेंद्र कुमार, विनोद उप्रेती, गौरव जोशी, हरीश चंद्र समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments