HomeBreaking Newsउत्तराखंड शिक्षा विभाग में होंगे धड़ाधड़ तबादले, जारी हुआ आदेश, सूची तलब

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में होंगे धड़ाधड़ तबादले, जारी हुआ आदेश, सूची तलब

ADVERTISEMENTS

👉 लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों व कार्मिकों के अन्यत्र स्थानान्तरण की कार्रवाई

👉 भारत सरकार की परफॉरमेन्स ग्रेडिंग में पिछड़ा उत्तराखंड

देहरादून। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश पर लंबे समय से एक ही स्थान पर (03 सालों से अधिक) तैनात अधिकारियों व कार्मिकों के अन्यत्र तबादलों की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। इस हेतु संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन व निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिये हैं। परफॉरमेन्स ग्रेडिंग (Performance Grading) में उत्तराखंड के पिछड़ने के चलते यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आदेश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि गत माह शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिव रविनाथ रामन को भेजे पत्र में कहा था कि गत 12 नवम्बर, 2022 को विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें भारत सरकार की परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स (Performance Grading Index 2022) की आख्या पर विस्तृत चर्चा की गयी। परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स की आख्या अनुसार, राज्य का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। यह उत्तराखंड के लिए चिंताजनक है। अतएव परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स में सुधार हेतु ठोस कार्यवाही अमल में लायें। साथ ही लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों व कार्मिकों को शीघ्र ही अन्यत्र स्थानों पर तैनात किये जाने हेतु कार्यवाही करें।

अपर निदेशक ने जारी ​किया आदेश

शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। अब अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड ने एक अति महत्वपूर्ण पत्र शिक्षा विभाग से जुड़े निदेशक, अपर निदेशक व अपर सचिव को जारी किया है। जिसमें कहा गया है विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों व कार्मिकों को अन्यत्र तैनात किये जाने हेतु सुस्पष्ट प्रस्ताव/आख्या अविलम्ब शासन को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश हैं।

पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालय व विद्यालयों में 03 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों व कार्मिकों की सूचना निम्न निर्धारित प्रारूप पर तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिसमें 03 वर्ष से अधिक अवधि से एक ही कार्यालय या विद्यालय में कार्य करने वाले कार्मिक का नाम व अन्य विवरण भेजे जाने हैं।

अधिकारियों, कार्मिकों की अन्यत्र तैनाती का बनेगा प्रस्ताव

ज्ञात रहे कि गत 23 नवंबर को भी संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड शासन प्रदीप जोशी ने भी निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड (देहरादून) बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 को भी इस आशय का एक पत्र भेजा था। उन्होंने एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों व कार्मिकों को शीघ्र ही अन्यत्र स्थानों पर तैनात किये जाने हेतु सुस्पष्ट प्रस्ताव अविलम्ब शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था।

देखिये आदेश पत्र –

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments